हिन्दी साहित्य भारती(अंर्तराष्ट्रीय) उत्तराखण्ड प्रदेश गढ़वाल मंडल की चिंतन संगोष्ठी सम्पन्न

हिन्दी साहित्य भारती(अंर्तराष्ट्रीय) उत्तराखण्ड प्रदेश गढ़वाल मंडल की चिंतन संगोष्ठी सम्पन्न

electronics

 

आज दिनांक 21 जुलाई 2024 को हिन्दी साहित्य भारती उत्तराखण्ड प्रदेश की विचार गोष्ठी डाॅ० कविता भटृ ’शैलपुत्री’ प्रदेश अध्यक्षा हिन्दी साहित्य भारती(अंतरराष्ट्रीय) उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में चंद्रा पैलेस ढालवाला मुनिकीरेती (ऋषिकेश) में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। पश्चात श्रीमती सविता रतूड़ी द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंचासीन डाॅ० रवीन्द्र शुक्ल (पूर्व शिक्षामंत्री उत्तरप्रदेश सरकार) व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. रामविनय सिंह,संयुक्त महामंत्री, अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हिन्दी साहित्य भारती,आशाराम व्यास , घनश्याम नौटियाल,डाॅ० प्रदीप भारद्वाज, गजेंद्र कण्डियाल, बेलीराम कन्सवाल (हिंदी साहित्य भारती प्रदेश संयुक्त मंत्री) कृष्णा नन्द नौटियाल जी थे।

सविता रतूड़ी जी द्वारा एक स्वागत गीत से अतिथियों का सत्कार किया गया। राधा मैंदोली द्वारा मात्रृ वंदना एवं महिला कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध मांगल गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ० रवीन्द्र शुक्ल द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई एवं स्वयं द्वारा अपने स्तर से पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। उनके द्वारा आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म का प्रचार एवं हिंदी भाषा को विषेश महत्व दिये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

डाॅ० कविता भटृ ’शैलपुत्री’ प्रदेश अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती उत्तराखण्ड द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया तथा उक्त कार्यक्रमों में राष्ट्रीय अध्यक्ष को तन, मन, धन से पूर्ण सहयोग करने का संकल्प किया गया।इस अवसर पर हिंदी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड के समस्त जनपदों के जिलाध्यक्ष, मंत्री एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे श्री राजेश जोशी(अध्यक्ष उत्तरकाशी) भगत सिंह राणा, (अध्यक्ष चमोली) नंदन सिंह राणा, सरोज बाला सेमवाल, रामकृष्ण पोखरियाल,
सतेन्द्र चैहान,यशोदा मैठाणी एवं विजयलक्ष्मी डबराल (अध्यक्षा टिहरी), भरत लाल बडोनी,नन्दी
बहुगुणा मीना तिवारी
तेजोमहि बघानी प्रकाशी सेमवाल मन्जू बहुगुणा सरिता मैन्दोला, राधा मैंदोली,सुनीता बहुगुणा बिशम्बरी भट्ट, प्रियंका भट्ट, रश्मि पैन्यूली, मधुरवादनी तिवारी,पदमलता सेमवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य- सन्तोष चंद्र व्यास हिंदी साहित्य भारती
(जिलाध्यक्ष देहरादून) के द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों को सम्मान पत्र देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।