वीजा दिया था थाइलैंड का पहुंचा दिया म्यांमार अब बनाया बंधक कनपटी पर बंदूक की नोक पर करवा रहे 15-15 घंटे काम कर रहे मारपीट: देखें वीडियो

:

electronics

वीजा दिया था थाइलैंड का पहुंचा दिया म्यांमार अब बनाया बंधक कनपटी पर बंदूक की नोक पर करवा रहे 15-15 घंटे काम कर रहे मारपीट: देखें वीडियो

 

 

https://youtube.com/shorts/-90cHj7RMgE?si=CCR-kMYSOziO6hRL

विदेश में बंधक बना उत्तराखंड का युवक,बंदूक की नोक पर कराते हैं घंटों काम, मां ने लगाई पुलिस से गुहार

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर रायवाला के युवक को थाईलैंड की बजाय म्यांमार में बंधक बनाकर रखा गया है। प्रतीतनगर रायवाला निवासी विधान गौतम ने अपनी मां को ऑडियो संदेश भेजकर आपबीती सुनाई है। जिसके बाद विधान की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से मिलकर विधान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि विधान के साथ 50 अन्य भारतीय युवक भी बंधक बनाकर रखे गए हैं।

विधान की मां रंजीता गौतम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उनसे अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। रंजीता ने बताया कि उसका बेटा 21 मई को काम करने के लिए थाईलैंड गया था। एक कंपनी के माध्यम से विधान को थाईलैंड जाने का अवसर मिला था। उसके साथ उत्तराखंड से सात और युवक थाईलैंड गए थे। रंजीता ने बताया कि उनका बेटा थाईलैंड के बजाय म्यांमार पहुंच गया। मंगलवार को विधान ने ऑडियो मैसेज भेजकर बताया है कि वह म्यांमार में है और उसे कमरे में बंधक बनाया गया है। वह किसी तरह से यह ऑडियो छिपते-छिपाते भेज रहा है। मामला सामने आने पर युवक की माँ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

भारत के 50 युवकों को बनाया है बंधक

विधान की ओर से भेजे गए ऑडियो में विधान ने कहा है कि इस ऑडियो को भारतीय दूतावास तक पहुंचा देना ताकि उनकी मदद हो सके। विधान ने बताया कि यहाँ पर भारत के 50 युवकों को बंधक बनाकर रखा गया है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को भी ऑनलाइन जानकारी दे दी है। विधान ने बताया कि ये लोग बहुत मारपीट करते हैं। जबरन बंदूक की नोक पर 14-15 घंटे काम करवाते हैं। अन्य कई युवकों से 18-18 घंटे काम करवाते हैं। कोई कुछ न कर पाए इसलिए हाथों में हथकड़ लगा देते हैं औऱ रॉड से मारते हैं।