दुखद खबर:सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर सिंह चौहान के निधन पर शोक

रामरतन पंवार/जखोली

electronics

सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर सिंह चौहान के निधन पर शोक।
-जखोली। राजकीय इण्टर कालेज गोर्ती लस्या जनपद रुद्रप्रयाग से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक ग्राम जखोली निवासी 63 वर्षीय शिक्षाविद् महावीर सिंह चौहान की लम्बी बीमारी के उपरान्त बुधवार को निधन हो गया है। स्व.महावीर चौहान की अंत्येष्टि उनके पैतृक घाट सूर्यप्रयाग तिलवाड़ा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बीच उनके पुत्र अंकुश चौहान के मुखाग्नि के साथ किया गया।

 

सरल स्वभाव,मृद्धुभाषी व हंसमुख स्व.महावीर सिंह चौहान राइका गोर्ती में प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी निभाने के उपरांत वर्ष 2021 में सेवानिवृत्ति हुए थे। सेवानिवृत्त होने से पूर्व महावीर सिंह चौहान वर्ष 2015 में एक वाहन दूर्घटना में बूरी तरह से घायल हो गए थे। दूर्घटना में घायल होने के बाद खराब स्वास्थ्य के बावजूद भी उन्होंने अपना शिक्षण कार्य सेवानिवृत्त होने तक जारी रखा और उसके बाद गांव व क्षेत्र में सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर नागेन्द्र इंका बजीरा के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख जखोली नागेन्द्र पंवार,प्रबंधक शिक्षाविद् ललिता प्रसाद भट्ट,प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह राणा, सेवा.प्रधानाचार्य जगमोहन नेगी,पूर्व प्रधान जखोली विजेंद्र सिंह मेवाड़,राशिसं के ब्लाक मंत्री प्रवीण घिल्डियाल, शिक्षक मनमोहन सिंह गुसाईं,प्रबंधक बजीरा भगतसिंह पुण्डीर,युद्धवीर राणा,सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह बुटोला,शिक्षक एवं राष्ट्रीय सहारा के पूर्व पत्रकार दिगपाल नेगी, पूर्व क्षेपंस व कांग्रेस प्रदेश सचिव रघुवीर राणा, शिक्षक गजेन्द्र राणा,शिक्षक जसपाल सिंह चौहान, शिक्षक भरत सिंह

चौहान,शिक्षक विनोद कुमार, गोपाल नेगी,अनूप कुमार,परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी,बलवीर सिंह चौहान,प्रधान प्रतिनिधि अनिल भट्ट,अजयपाल नेगी, पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष हयात सिंह राणा,आचार्य पंडित विनोद थपलियाल, धूम सिंह रावत, मोहन सिंह चौहान,कमल नयन थपलियाल,खुशहाल सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह चौहान,महावीर सिंह नेगी,कमल सिंह चौहान,नरेन्द्र सिंह चौहान, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र नेगी,पदम चौहान, सज्जन सिंह रावत,विक्रम सिंह चौहान,भीम सिंह चौहान,गजेन्द्र सिंह, सुनील नेगी,महिपाल चौहान सहित दर्जनों लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।