भाजपा सरकार के गठन को लेकर पौड़ी मैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कीर्तन भजन के साथ की प्रदेश की खुशहाली की कामना- देखें वीडियो

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

electronics

पौड़ी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा आज भाजपा सरकार के गठन से लेकर 5 साल तक सरकार के बेहतर कार्यकाल की भगवान से कामना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में आपस में भाजपा सरकार के गठन पर शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिगंबर नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मधु कुखशाल, संगीता नेगी, शांति बिष्ट, संगीता रावत, उमा देवी, उषा पांडे समेत कई महिला कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *