बड़ी खबर: राष्ट्रपति की मुहर के बाद नैनीताल हाईकोर्ट को मिले ये तीन नए जज

अनुज कुमार बने नैनीताल हाईकोर्ट के नये रजिस्ट्रार जनरल

electronics

SLSA के सदस्य सचिव बने सहदेव सिंह

नई दिल्ली। राष्ट्रपति की मुहर के बाद नैनीताल हाईकोर्ट में तीन नये जज की नियुक्ति की गई। जारी अधिसूचना के मुताबिक राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित व विवेक भारती शर्मा हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनाये गए हैं।

भारत सरकार में विशेष सचिव राजेन्द्र कश्यप की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई। कानून एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मुहर के बाद तीनों जज की नियुक्ति की घोषणा की।

अनुज कुमार बने नये रजिस्ट्रार जनरल

दूसरी ओर, अनुज कुमार संगल को नैनीताल हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। अनुज कुमार के पास विजिलेंस रजिस्ट्रार का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा।

SLSA के सदस्य सचिव बने सहदेव सिंह

इसके अलावा हरिद्वार जिले के एडिशनल सेशन जज शंकर राज का पिथौरागढ़ ट्रांसफर किया गया है। जबकि पिथौरागढ़ के जिला सेशन जज सहदेव सिंह को उत्तराखण्ड स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी SLSA में सदस्य सचिव में बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *