बड़ी खबर:रवि बडोला हत्याकांड पर सरकार पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी भारद्वाज के घर पर कभी भी चल सकता धामी का बुल्डोजर :आरोपी को जारी किया गया नोटिस: देखें पूरी खबर:

 

बडोला मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर है आरोपी देवेंद्र भारद्वाज पर सरकार पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। आरोपी नोटिस जारी किया गया है।

electronics

 

सीएम पुष्कर सिंह धमी पहले ही साफ कर दिया था कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा फिर चाहे उन्होंने अवैध कब्जा किया हो या फिर अवैध निर्माण। धामी सरकार अपराधी पर अब एक्शन की तैयारी में है।

देहरादून पुलिस के द्वारा किए गए पत्राचार के बाद नगर निगम ने संयुक्त सर्वे किया।। देवेंद्र भारद्वाज की संपत्ति का नगर निगम द्वारा किए गए संयुक्त सर्वे में पूर्ण संपत्ति का निरीक्षण हुआ था। निरीक्षण के दौरान कब्जा की गई नॉन जेड.ए की भूमि पर नगर निगम और पुलिस ने कब्जा पाया। कब्जा कर उक्त भूमि पर डेरी भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को रोक 3 दिनों में कब्जा हटाने के लिए आरोपी को नोटिस दिया गया है। अगर आरोपीने खुद कब्जा नहीं हटाया तो बल पूर्वक दून पुलिस और नगर निगम की टीम उसे ध्वस्त करेगी।