जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में 10 से 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू कार्य चल रहा है। दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
दस लोगों के मरने की जताई जा रही आशंका
जानकारी के अनुसार, हादसा आज शुक्रवार को हुआ। एक टाटा सूमो वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। इस दौरान पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार दस लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।