Big breaking:अब हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति ने छोड़ी कांग्रेस

देहरादूनः

electronics

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और कांग्रेस की नेता और हरक सिंह रावत को बहु अनुकृति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

पिछले लंबे समय से यह कयास लगाया जा रहा था की अनुकृति गुसाईं कांग्रेस छोड़ सकती हैं। वहीं अब उन्होंने यह फैसला ले लिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: उपनल के कार्यालय भवन निर्माण के लिए निशुल्क भूमि आवंटित किये जाने की स्वीकृति पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कांग्रेस के लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं अनुकृति को कांग्रेस का भविष्य माना जाता था। कांग्रेस की इस युवा तेज तर्रार नेता की इस्तीफे से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।