सोशल मीडिया में हो रहे गाडर पुल को लेकर हो रहे बवाल पर बोले बेनाम: देखें वीडियो

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

electronics

पौड़ी-सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहे मंडल मुख्यालय स्थित गाडर पुल की तस्वीरों के बाद नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने इसके संबंध में प्रेस वार्ता कर भ्रम फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने कहा की तथाकथित कुछ अज्ञानी लोग लगातार मंडल मुख्यालय पौड़ी में बना रहे गाडर पुल के संबंध में भ्रांतियां फैला रहे हैं जो की निराधार है उन्होंने कहा कि पुल को बनाने में चीफ इंजीनियर के साथ ही काम कर रहे जेई ने भी इसमें अपनी पूरी तरह से संतुष्ट जाहिर की हैं कि यह पुल किसी तरह से खतरे की जद में नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव के नजदीक आते ही कुछ लोग भ्रम फैलाने की स्थिति पैदा कर रहे हैं जो निराधार हैं। वही लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा भी इस गाडर पुल का निरीक्षण किया गया उन्होंने बताता की निरीक्षण के दौरान सभी चीजों से वे संतुष्ट नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि इसका डिजाइन भी मुंबई के आर्किटेक्ट द्वारा बनाया गया है और यह पुल पूरी तरह से सुरक्षित है और इस पर किसी तरह का भृम नहीं फैलाया जाना चाहिए।