12 वर्षों बाद लस्तर बांया सिंचाई पाईप नहर निर्माण की जगी उम्मीद।


विधायक भरत चौधरी के प्रयासों से लस्तर बांया सिंचाई पाईप नहर निर्माण के प्रथम चरण में सर्वे और डीपीआर गठन को मिली ₹35.67 लाख की वित्तीय स्वीकृति।
12 वर्षो से नहीं हो पाया था नहर निर्माण।

electronics


विकासखंड जखोली के अंतर्गत बांगर, सिलगढ़ सहित बडमा क्षेत्र के लिए सिंचाई करने के लिए वर्ष 2012 में स्वीकृति मिलने के साथ ही करोड़ों की लागत से पाईप खरीदे गए थे। परन्तु विभागीय लापरवाही तत्कालीन सरकार व जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते धनराशि न मिलने के कारण सिंचाई नहर का निर्माण नही हो सका। विगत लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा इस सिंचाई नहर के निर्माण की लगातार मांग की जा रही थी। स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी लगातार इसके निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे। वर्ष 2021 में उन्होंने शीर्ष प्राथमिकता के साथ नहर निर्माण को मुख्यमंत्री की घोषणा में रखवाया गया। तथा मुख्यमंत्री से इसके निर्माण की घोषणा करवाई गई। अब वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत सिंचाई पाईप नहर निर्माण के प्रथम चरण में सर्वेक्षण एवं डीपीआर गठन के लिए ₹35.67 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान हुई है। जिसके लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू करवाई गई है। प्रथम चरण में नहर निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार नहर के निर्माण की मांग की जा रहा थी। जिसके निर्माण के लिए लगातार प्रयास किये गए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नहर के सर्वेक्षण व डीपीआर गठन के उपरांत द्वितीय चरण में नहर के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध होगी। नहर के निर्माण होने से बांगर, सिलगढ़ सहित बडमा क्षेत्र की जो कृषि भूमि है, वहाँ सिंचाई के लिए इस पानी का उपयोग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *