दिल्ली चुनाव में दिखी उत्तराखंडीयों की धमक मोहन सिंह बिष्ट , रविन्द्र सिंह नेगी ने लहराया जीत का परचम


उत्तराखंडियों की धमक दिखी। विधानसभा चुनावों में मुस्तफाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट और पड़पड़गंज से रविंदर सिंह नेगी ने बड़ी जीत दर्ज की। नेगी ने अवध ओझा को 28072 हजार वोटों से हरा दिया। नेगी को कुल 74060 मत मिले। अवध ओझा को 45988 वोट मिले हैं। वहीं, मोहन सिंह बिष्ट ने आप के आदिल अहमद खान को 17578 वोटों से हरा दिया। बिष्ट को 85215 मत मिले। वहीं, आदिल 67637 वोट पा सके। तीसरे नंबर पर ओवैसी की पार्टी के ताहिर हुसैन रहे। उनको 33474 हजार वोट मिले। यह जीत इसलिए मायने रखती है क्योंकि मुस्तफाबाद सीट मुस्लिम बाहुल्य है। यहां आप को बढ़त तय मानी जा रही थी।

बता दें कि साल 1998 से अब तक मोहन सिंह बिष्ट 5 बार बीजेपी से विधायक रह चुके हैं। मोहन सिंह बिष्ट 1998 से 2020 तक 6 चुनावों में सिर्फ एक बार 2015 में हारे हैं। मोहन सिंह बिष्ट वर्तमान में करावल नगर से विधायक हैं। बीजेपी ने उनका टिकट काटकर पार्टी के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा। इसके बाद मोहन सिंह बिष्ट का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे भावुक दिख रहे थे और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया था। बाद में बीजेपी ने उन्हें मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया। यहां से भी वह बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। बड़ी जीत के बाद तो उनकी समर्थक उन्हें सीएम फेस भी बताने लगे हैं। मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को मात दी।

मुस्तफाबाद सीट की बात करें, तो यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह पहले करावल नगर विधानसभा सीट का हिस्सा थी। मौजूदा समय में यह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का हिस्सा है। यहां मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या अधिक है। ऐस में यहां से e
हमेशा मुस्लिम प्रत्याशी के ही जीतने की संभावना बनी रहती है। साल 2020 में यहां से AAP के हाजी जीत हासिल की थी।
दूसरी ओर, निगम पार्षद, विनोद नगर वार्ड-198 से पार्षद रविंदर सिंह नेगी दूसरी बार विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत अजमा रहे थे। इससे पहले 2020 के चुनावों में वह पड़पड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। माना जा रहा है कि मनीष सिसोदिया ने इसलिए अपनी सीट बदल दी थी। नेगी ने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को हराया। बतादें कि अवध ओझा कोचिंग के क्षेत्र में जाना-माना नाम है। माना जा रहा था मुकाबला दिलचस्प होगा। मगर, रविंदर सिंह नेगी ने उन्हें बड़े अंतर से हराया। बतादें कि चुनावों के दौरान एक रैली में जब पीएम मोदी मंच पर आए तो रविंदर सिंह नेगी ने उनका पैर छू लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने नेगी का तीन बार पैर छुआ। यह वीडियो काफी वायरल हुआ।