organic ad

बड़ी खबर: कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके यह नेता आज थामेंगे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन

टिहरी। जन एकता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै कल अपने हजारों समर्थको के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री धनै ने अभी हाल ही में इस संबंध में अपने केंद्रीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री धनै को स्वयं निर्णय लेने को कहा था। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से वार्ता के बाद ही दिनेश धनै भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इससे पहले वह वर्ष 2014 में हरीश रावत सरकार के मंत्रिमंडल में भी शामिल थे।

electronics