- जनपद रूद्रप्रयाग के जखोली ब्लाॅक के सुदूरवर्ती विद्यालय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाकुराली में विज्ञान के धरातलीय ज्ञान और जीरो इन्वेस्टमेंट पर तैयार किए माॅडलों के प्रजेन्टेशन के साथ शुरु हुआ विज्ञान कौथिग।
- कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरु हुई।
- दीप प्रज्वलन के बाद स्वागत गीत और अतिथि सम्मान बैच अलंकरण शाॅल भेंट जैसी औपचारिकता के बाद स्वागत अभिनन्दन के बाद विद्यालय प्रधानाचार्य कर्ण सिंह कुंवर जी द्वारा विधिवत कार्यक्रम शुरु करवाया गया।
- कार्यक्रम संचालन करते हुए सुनील मैठाणी द्वारा विज्ञान के कार्यक्रम के लिए मंच विज्ञान अध्यापक अश्विनी गौड़ को सौंपा गया।
- छात्रों द्वारा अपने अपने माॅडल के सिद्धांत के साथ माॅडल बनाने के तरीके भी साझा किए गये।
- लगभग तीस कार्यकारी माॅडल के साथ छात्रों ने एक-एक माॅडल प्रदर्शित किए।
- माॅडल के नाम और प्रस्तुतकर्ता छात्र—-
- 1-मैग्लेव ट्रेन माॅडल-अनीशा राणा कक्षा-9
- 2-मानव नेत्र कार्यविधि आलोक 10
- 3-मानव नेत्र संरचना- संतोषी 10
- 4-अनंत पथ-अनामिका 10
- 5-स्पेक्ट्रोस्कॉपी – शिवानी 10
- 6-चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं -अमन 10
- 7-पेरिस्काॅप- दिव्या 10
- 8-विधुत संयोजन श्रेणी क्रम- रोहित 10
- 9-समांतर क्रम-अजीत 10
- 10-मानव फेफडे कार्यविधि- संजना 10
- 11-सौर मंडल -ईशा 10
- 12-मेंढक जीवन चक्र -दिव्या 10
- 13-वायुदाब घनत्व – अनीश 9
- 14-न्यूटन के गति के नियम-रोहित 10
- 15-हवा में चावल- पवन
- 16-प्रकाश परावर्तन-आशीष 9
- 17-अपवर्तन-तमन्ना 9
- 18-प्रकाश सीधी रेखा -गीतांजली 9
- 19-विधुत प्रेरण- रतन 10
- 20-विधुत मोटर- सुमित 10
- 21-खून का रिश्ता- आयुष 9
- 22-पानी में मछली -मोनिका 9
- 23-न्यूटन डिस्क- आदित्य 9
- 24-मानव हृदय परिसंचरण- गौरी 10
- 25-विधुत जनित्र-संगम
- 26-मानव कंकाल-संगम 10
- 27-तंत्रिका कोशिका- रेखा 10
- 28-गणित घन घनाभ 3D — दिव्या 10
- 29-कोशिका-कुसुम
- 30-चंद्रमा कलाएं- सुमित
विज्ञान के ये माॅडल जीरो इन्वेस्टमेंट पर कबाड़ पडे पदार्थों से जोड-तोडकर तैयार किये गये थे।
इस विज्ञान कौथिग की संकल्पना जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान रूद्रप्रयाग द्वारा रखी गई थी।
प्राचार्य डायट विनोद प्रसाद सिमल्टी जी द्वारा विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया, कि दुर्गम के विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम करना सरकारी विद्यालयों की बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह छात्रों को विज्ञान के वास्तविक ज्ञान से जोडती है। सरकारी विद्यालयों के इन नवाचारी कार्यक्रमों को और विद्यालयों मे भी करने की आवश्यकता पर बल देने की आवश्यकता है।


विज्ञान प्रवक्ता डायट रतूडा डा0 विनोद यादव द्वारा छात्रों से उनके माॅडलों पर प्रश्न भी पूछे गये जिनके जवाब छात्रों द्वारा दिए गये।
डा0 यादव ने कहा कि दुर्गम के विद्यालय इस प्रकार के आयोजन करके विज्ञान के प्रति छात्रों को एक नई दृष्टि देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञान से अंधविश्वासों को कैसे दूर भगाया जा सकता है इस पर बल देते हुए डा0 यादव ने छात्रों से अपनी बात रखी।
डायट रतूडा से वरिष्ठ प्रवक्ता चौधरी द्वारा
सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार के नवाचारी कार्यों को खूब प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
राशिसं अध्यक्ष नरेश भट्ट द्वारा विद्यालय परिवार की खूब प्रशंशा की गई उन्होंने विद्यालय द्वारा विज्ञान में गढवाली साहित्य लिखने की पहल को भी सराहनीय बताया
संतुलित आहार पर गढवाली में अश्विनी गौड़ द्वारा लिखी कविता संतुलित आहार, मोटा अनाज की भी छात्रों द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विद्यालय पत्रिका ‘बुंराशकांठा’ गढवाली कविता संग्रह की प्रतिया भी अतिथियों को भेंट की गई।
ब्लाॅक मंत्री प्रवीन घिल्डियाल ने अपने संबोधन में विद्यालय में विज्ञान कौथिग आयोजन को भविष्य में मील का पत्थर बताया गया।
विज्ञान शिक्षक गोर्ती हिम्मत सिंह बुटोला ने छात्रों से विज्ञान संबंधी प्रश्न जिज्ञासा पर अपनी बात रखी।
कागज के गत्ते से मानव कंकाल संरचना छात्रों के बीच कौतुहल का विषय रही।
हवा में झूलती पेंसिल, हवा मे चावल, गुब्बारे से उठता काॅच का गिलास, उल्टे गिलास से हवा में पानी ना गिरना। चुंबक से बिजली बनाना आंख का पर्दा, जैसे माॅडल छात्रों को खूब पसंद आए।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी छात्रों द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुनील मैठाणी और अश्विनी गौड़ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट रा0इ0काॅ0 बुढ़ना , जूनियर विद्यालय पालाकुराली के छात्र भी उपस्थित रहे।
डायट परिवार रूद्रप्रयाग से वरिष्ठ प्रवक्ता चौधरी विज्ञान संदर्भदाता डायट डा0 विनोद यादव के साथ विद्यालय प्रधानाचार्य कर्णसिंह कुंवर, राजकीय शिक्षक संघ संरक्षक पूर्व अध्यक्ष सुनील मैठाणी, अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ जनपद रूद्रप्रयाग नरेश भट्ट, ब्लाॅक मंत्री जखोली प्रवीन घिल्डियाल, ग्राम प्रधान पालाकुराली कमला देवी, विज्ञान शिक्षक गोर्ती हिम्मत सिंह बुटोला, विज्ञान शिक्षक पालाकुराली अश्विनी गौड़, कैलाशचंद्र बडोनी, कामना भंडारी, भारती रावला, विनोद शाह, शिशुपाल पंवार,उपेन्द्र दत्त काला,प्रशांत राज बलवीर सिंह राणा, समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।
