पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी के 56 साल पर विपक्ष लाल

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

electronics


पौड़ी-पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी एक बार फिर से सुर्खियों में है। मामला उनके जन्मदिन को लेकर है। दरअसल 15 अप्रैल को पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी का जन्म उत्सव है। जिसको भाजपा के कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। अब पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी के जन्मोत्सव को मनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी ने कहा कि भारत में कृष्ण जन्म उत्सव तो बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है मगर इस बार पौड़ी विधानसभा में विधायक राजकुमार पोरी का भी जन्म उत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी दुर्भाग्य का विषय है कि जनता की सेवक का भाजपा कार्यकर्ता जन्म उत्सव कृष्ण भगवान के जन्म उत्सव की तर्ज पर मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्म उत्सव मनाना तब सार्थक होता, जब पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ मिल जाता या फिर UKSSSC व भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश सरकार कोई ठोस कार्रवाई करती उन्होंने कहा कि केवल भाजपा द्वारा वाहवाही लूटने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के बजाय अगर विधायक अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित करते या फिर रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार देने का काम करते तो उनका जन्म उत्सव सार्थक साबित होता। मगर इसके विपरीत अन्य तरीके से धूमधाम से मनाए जा रहे विधायक के जन्म उत्सव का कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है।

ये भी पढ़ें:  Big breaking: इस वार्ड में दोबारा उठी चुनाव करने की मांग, चुनाव आयोग से मिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *