Big breaking: यहां अचानक सड़क पर दिखा यमराज मचा हड़कंप: देखें वीडियो


ऊधमसिंहनगर : उधम सिंह नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर यमराज घूमता हुआ दिखाई दिया। जहां यमराज ने यातायात के नियमो का पालन करने और हेलमेट पहनने के लिए लोगो को जागरूक किया। बता दे कि ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा सुरक्षित भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा लोगो की जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए लोगो से यातायात के नियमो का पालन करने की अपील की जा रही है। इसी के चलते बाजपुर के दोराहा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार तथा ज्योति दीदी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान कार्यक्रम में यमराज के पात्र में एक व्यक्ति दिखाई दिया। जहां यमराज के द्वारा लोगो से यातायात के नियमो का पालन करने की अपील की गई वही बाइक रैली के माध्यम से लोगो को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। इस दौरान संस्था की ज्योति दीदी ने कहा कि लोगों को सड़क पर चलते हुए हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करने, वाहन की गति धीमी रखने, नशे से दूर रहने, रेड सिग्नल पर जरूर रूकने तथा वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग नहीं करने को प्रेरित किया गया है। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि आए दिन मार्ग दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवा रहे हैं, ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोग जागरूक होंगे और यातायात के नियमों का पालन करेंगे।

electronics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *