देशभर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा की शुरूआत हो गई है। इसके तहत उत्तराखंड में भी भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा की शुरूआत हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के लोहाघाट अद्वैत आश्रम मायावती में भाजपा के कार्यकर्ताओं और आश्रम के पदाधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से मायावती आश्रम का परिसर गूंज उठा।
सीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। शुक्रवार को शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 102 शहरी निकायों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
केदारनाथ धाम में निकाली गई तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में आज बाबा केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मन्दिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों एवं केदारनाथ धाम मे यात्रा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों, तीर्थ पुरोहितों व्यापारियों द्बारा मानव श्रृंखला बनाकर कर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केदारनाथ मंदिर परिसर से किया गया।
तिरंगा जन जागरण यात्रा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून में तिरंगा जन जागरण यात्रा निकाली जो कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर पुलिस लाइन तक चली। राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवान होमगार्ड के जवान और स्कूल कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। उधर, लक्सर में भी हरिद्वार के लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के हजारों की बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा प्रभात फेरी का भव्य यात्रा आयोजन किया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने भी अनगिनत संख्या में इस यात्रा के दौरान शिरकत की। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा नेताओं और स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/11/jogendra-pundir-ad-.jpg)
![electronics](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/06/electronics.png)