हरकी पैड़ी पर मनाई गयी देव दीपावली- देखें वीडियो

हरिद्वार/राजकुमार पाल

electronics

हरिद्वार:–आज कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर धर्मनगरी हरिद्वार में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई,,इस मौके पर हरकी पैड़ी पर हजारों दीप जलाने के साथ आतिशबाजी भी की गई। मान्यता है कि इस दिन देवता दीपावली मनाते हैं,पुराणों के अनुसार देव दिवाली के दिन ही भगवान विष्णु से बलीराजा से मुक्ति मिली थी और वह स्वर्ग पधारे थे, जिसके बाद सारे देवताओं ने दीप जलाकर खुशियां मनाई गयी थी, इसलिए कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संख्या पर देव दिवाली मनाई जाती है।

वही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि हमारे द्वारा अगले साल सभी मंदिरों और तीर्थ स्थलों में देव दीपावली बनाने का आग्रह किया जाएगा जिस तरह हर की पौड़ी पर आज देव दिवाली मनाई गई है उसी तरह हमारे पूरे देश के धार्मिक स्थानों पर भी इसी तरह देव दिवाली बनाई जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  वर्तमान सुधारनें वाले का भविष्य सुधरता है आचार्य ममगांई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *