रामरतन सिह पंवार/जखोली
प्रबंध समिति के रघुवीर सिह चौहान अध्यक्ष और नरेन्द्र सिंह
राणा बने निर्विरोध अध्यक्ष
जखोली। नागेन्द्र इण्टर कालेज बजीरा रुद्रप्रयाग की प्रबन्ध समिति के चुनाव में रघुवीर सिंह चौहान को प्रबन्धक व नरेंद्र सिंह राणा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों में विजेन्द्र लाल को उपाध्यक्ष,भगत सिंह पुण्डीर को सह प्रबंधक,केदार सिंह राणा को कोषाध्यक्ष व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत को पदेन सचिव चुना गया है। कार्यकारिणी के सदस्यों में महावीर सिंह नेगी,पूर्व प्रधान जीत सिंह,विजेन्द्र सिंह मेवाड़,बलवीर सिंह नेगी,जीतार सिंह आदि को निर्विरोध रुप से चुना गया है। शनिवार को विद्यालय परिसर में पर्यवेक्षक के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी जखोली सीएल वर्मा व चुनाव अधिकारी के रूप में उप शिक्षा अधिकारी जखोली आरएल भारती की देखरेख में सम्पन्न हुए प्रबंध समिति के चुनाव में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग को समिति के पदाधिकारियों के नाम अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए विद्यालय के शैक्षिक विकास के लिए शिक्षकों व समिति के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा है। उन्होंने सभी को विध्यालय के शैक्षिक विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया है। इस मौके पर निवर्तमान प्रबंधक जीत सिंह राणा का माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम में युवक मंगल दल अध्यक्ष भगत सिंह राणा,चन्द्र सिंह नेगी,ग्रामीण व शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।