पौड़ी की मधु को उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा गया

 प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम रावत ने आज 2019-20 के लिए दिए जाने वाले तीलू रौतेली पुरस्कार की नामित महिलाओं को सम्मानित किया। तीलू रौतेली सम्मान पाने वाली महिलाओं में पौड़ी की मधु खुकसाल भी शामिल थी

electronics

(कुलदीप सिंह बिष्ट पौड़ी)

 जो जो पिछले लंबे समय से जनहित मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक का हितों के लिए भी काम कर रही है। मधु खुकशाल ग्राम प्रधान भी है इससे पहले मधु खुकशाल के गांव को भारत सरकार द्वारा चुनिंदा आदर्श गांव की सूची में शामिल भी किया जा चुका है,मधु खुकशाल एक महिला समूह का प्रतिनिधित्व भी करती हैं यह समूह पिछले लंबे समय से महिला हित और महिला सरोकार के लिए निरंतर काम कर रहा है,सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। जिन्हें सम्मान चिन्ह के साथ साथ 21 हजार का चेक भी दिया गया। इसके साथ ही 22 आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान चिन्ह  के साथ साथ 11 हजार का चेक द्वारा भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने आज यह घोषणा भी की कि आने वाले समय में तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को 21 हजार के बजाय अब 31 हजार की धनराशि सम्मान समरूप दी जाएगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी 11 हजार के बजाय 21 हजार की धनराशि दी जाएगी। सामान मिलने से नुकसान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है और उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे कुछ ऐसा कर गुजर हैं जिसे आने वाला समाज याद रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *