त्रिवेन्द्र रावत सरकार ने रचा तीन सालों में ऐतिहासिक उपलब्धियों से इतिहास-आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं

 रामरतन सिह/जखोली

electronics

त्रिवेन्द्र रावत सरकार ने रचा तीन सालों में ऐतिहासिक उपलब्धियों से इतिहास-आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं




बिकासखंड अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत गुप्तकाशी मे  शिवप्रसाद प्रसाद ममगाई जी (राज्यमंत्री) चारधाम विकास परिषद  जी ने  गुप्तकाशी काशी विश्वनाथ मंदिर  देवस्थान बोर्ड कार्यालय  में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारीयो एवं  कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

आचार्य ममगाई  ने बताया है कि 2022 प्रदेश चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए   वार्ड से लेकर मंडल, जनपद प्रदेश स्तर सभी कार्यकर्ताओं को  राज्य सरकार के बेहतरीन कार्यो को जनता के बीच ले जाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी  जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समय-समय पर संगठन की मूल नीतियों को समझना पड़ेगा


आचार्य ममगाई जी ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने  इन तीन सालों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जैसे देवस्थानम बोर्ड का गठन , साथ ही उन्होने तीर्थ पुरोहितों के मन की शंका को दूर करते हुए पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि सरकार आपके सभी हितों का ध्यान रखेगी और आप लोगो के  समस्त हक  हकूको को यथावत रखा जायेगा 


आचार्य मंमगाई जी ने  त्रिवेन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनओ जैसे अंत्योदय योजना के अंतर्गत प्रत्येक गरीब व अंतिम व्यक्ति तक भोजन को पहुंचाना,  जनता की समस्या के लिए सीएम डैशबोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाइन,ऑल वेदर रोड व भारतमाला योजना पर तेजी से काम के संबध में बताया ,

आचार्य ममगाई जी कहा कि उत्तराखंड देश में एक ऐसा राज्य है जिसने अटल आयुष्मान योजना के द्वारा राज्य के परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक वार्षिक निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

 14 वर्षों से लटका टिहरी स्थित डोबरा चांठी मोटर झूला पुल मार्च 2020 में चालू हो जाएगा।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलमार्ग पर काम तेजी से हो रहा है। ,जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। पंतनगर व पिथौरागढ़ के लिए सस्ती हवाई सेवा प्रारंभ कर दी गई है 

भ्रष्टाचार मुक्त  उत्तराखंड  एवं जीरो टॉलरेंस की नीति  सुशासन प्रमुख उपलब्धि है

आचार्य ममगाई जी ने कहा की रुद्रप्रयाग जनपद में पर्यटन की काफी संभावना है होमस्टे ,ट्रैकिंग, एवं तीर्थाटन के जरिए हम रूद्रपयाग के पर्यटक स्थलों को विकसित कर जनता के लिए यहीं पर रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं जिसके द्वारा प्रवासियों एवं ग्रामीण जनता को यहीं पर रोजगार मिल पाएगा और पलायन की समस्या भी रुक जाएगी

आज की बैठक में विनोद देवसाली मंडल अध्यक्ष .  ममता नौटियाल पूर्व प्रमुख. विपिन सेमवाल पूर्व प्रदेश कार्य समिति. भगत सिंह कोतवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष  रीना अग्रवाल महिला कार्य अध्यक्ष मंडल. सुमन  जम् लौकी मंडल महामंत्री महिला मोरिया गुप्तकाशी….. सुरेश तिवारी मंडल उपाध्यक्ष गुप्तकाशी. विनोद नौटियाल मंडल उपाध्यक्ष. विजय जमलोकी पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राम सिंह राणा अध्यक्ष यूनियन टैक्सी गुप्तकाशी.. प्रमोद शर्मा जी गुप्तकाशी. आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *