डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग पहुंची पौड़ी मुख्यालय कहा पुलिस का व्यवहार ही उसका परिचय।

 डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग पहुंची पौड़ी मुख्यालय कहां पुलिस का व्यवहार ही उसका परिचय।

electronics

(कुलदीप सिंह बिष्ट पौड़ी)


पौड़ी। डीआईजी गढ़वाल  नीरू गर्ग डीआईजी पद पर तैनाती के बाद पहली बार मंडल मुख्यालय में पहुंची। यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान डीआईजी  ने कहा कि कोटद्वार लूट प्रकरण पर अब तक हुए कार्य की उन्होंने समीक्षा की है। सीओ कोटद्वार को प्रकरण की जांच का नेतृत्व कर जल्द पर्दाफाश के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों से व्यवहार में सकारात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि पहाड़ क्षेत्र में पुलिस कार्यालय व आवासीय भवनों की स्थिति काफी जर्जर है। इनके सुधारीकरण के लिए शासन स्तर पर कार्य किया जाएगा। गर्ग ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में राजस्व क्षेत्र अधिक है। इसके संतुलित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चालान के लिए थाना व कोतवाली को टारगेट दिए जाने के सवाल पर गर्ग ने कहा कि चालान के लिए कोई लक्ष्य नहीं दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:  धुरी फाउंडेशन द्वारा निर्मित “बेतालघाट के बेताल” डॉक्यूमेंट्री का विमोचन 13 अप्रैल को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *