आज 31 अक्टूबर महीने का आखिरी दिन है और कल से नया महीना नवंबर शुरू हो जाएगा। ये महीना सरकारी नियमों में बदलाव के हिसाब से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कुछ ऐसे ही आर्थिक बदलाव होने वाले हैं जिसका आपके घर के खर्च पर असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कल से होने वाले बड़े बदलावों के बारे में।


गैस LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती है। कंपनियां 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय करती है। हर महीने इनके रेट बदले जाते हैं। अगर बीते महीने की बात करें तो तब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें कम की गई थी।

गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए अब देना होगा OTP
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ें प्रोसेस में भी बदलाव होने वाला है। गैस के लिए बुकिंग करने के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर आपके घर डिलीवर हो जाएगा तो आपको ये OTP डिलीवरी वाले को बताना होगा। कोड के मिलने के बाद ही ग्राहकों को सिलेंडर मिलेगा।

दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी हो जाएगी बंद
राजधानी दिल्ली के लोगों को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी। अब दिल्ली के लोगों को हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री पाने के लए रजिस्ट्रेशन कसन होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि आज 31 अक्टूबर है। इसके बाद आपको फ्री बिजली नहीं मिल पाएगी।
हेल्थ व जनरल इंश्योरेंस क्लेम के लिए KYC अनिवार्य
इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने 1 नवंबर से बीमा यानी इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों के लिए KYC (नो योर कस्टमर) की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। अभी तक नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी देनी होती थी लेकिन ये अनिवार्य नहीं थी। अब 1 नवंबर से यह अनिवार्य हो गई है। ये नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए अनिवार्य हैं। अगर क्लेम लेते। समय केवाईसी अपडेट नहीं हुई तो बाद में क्लेम लेते समय परेशानी हो सकती है।
1 नवंबर से लागू होगा ट्रेनों का नया टाइम
1 नवंबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला है। भारतीय रेलवे कल से देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रही है। पहले ये बदलाव 1 अक्टूबर से होने वाला था लेकिन तारीख बाद में आगे बढ़ा दी गई। नए टाइम टेबल से 13,000 ट्रेनों और 7,000 मालगाड़ी का टाइम बदल जाएगा। साथ ही राजधानी ट्रेनों का समय भी बदल जाएगा।