श्रीनगर आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कि ये बड़ी घोषणा


श्रीनगर – मिशन 2022 का आगाज बीजेपी ने जन आशीर्वाद रैली के जरीये श्रीनगर गढवाल से कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन आशीर्वाद रैली का शुभारंभ किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, देवप्रयाग विद्यायक विनोद कंडारी समेत अन्य बीजेपी के नेता कार्यक्रम में शामिल रहे।

इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी जन आशिर्वाद रैली का आयोजन किया जायेगा। सीएम धामी ने साढे 4 सालों में राज्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो को जनता के सामने रखा। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर वासियों को बस अड्डे के समीप पार्किंग, 100 एलपीएम के 2 आक्सिजन प्लांट की सौगात दी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा भी की।